Recent News

धोनी ने अचानक नहीं छोड़ी कप्तानी, कई महीनों पहले शुरू हो गई थी प्रोसेस

DHONI PERFORMANCE, sports news in hindi, sports news



स्पोर्ट्स डेस्क. महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी अपनी मर्जी से नहीं छोड़ी है, बल्कि उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिलेक्टर्स की ओर से उनसे ऐसा करने के लिए कहा था। इससे पहले धोनी के रिजाइन मेल को देखकर भी ये लगा रहा था कि उन्होंने अपनी मर्जी से कप्तानी नहीं छोड़ी है। कप्तानी छोड़ने के लिए किसका था दबाव...

- रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी पर कप्तानी छोड़ने को लेकर सिलेक्टर्स की ओर से दबाव था। जिस दिन उन्होंने कप्तानी से रिजाइन किया था, उस दिन उनकी कई मुलाकात चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद से हुई थी।
- ये मुलाकात नागपुर में झारखंड और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच वाले दिन हुई थी। धोनी इसी दौरान झारखंड टीम के मेंटर के रूप में वहां मौजूद थे।
- बीसीसीआई की ओर से धोनी के फैसले की घोषणा के बाद प्रसाद ने उनकी तारीफ करते हुए इसे बिल्कुल सही समय पर लिया गया फैसला बताया था।
- प्रसाद ने कहा था, मैं सही समय पर लिए गए इस फैसले की वजह से उनकी तारीफ करता हूं, वे जानते हैं कि विराट अब एक बेहतरीन टेस्ट कप्तान के रूप में खुद को साबित कर चुके हैं।'
सितंबर में ही शुरू हो गई थी प्रोसेस
- मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कप्तान बदलने की प्रोसेस तो सितंबर में ही शुरू हो गई थी।
- पिछले साल सितम्‍बर में जब चयन समिति की बैठक हुई थी, उसी दौरान भविष्य की टीम इंडिया के लिए नए रोडमैप पर काम शुरू हो गया था।
- पांच सदस्‍यीय चयन समिति ने ये बात धोनी को भी समझा दी थी, कि उनकी नजरें 2019 के वर्ल्‍ड कप पर हैं और शायद अब कोहली का वक्त आ चुका है।
- नागपुर में जब धोनी और प्रसाद मिले, तो उनके बीच फिर इसी मुद्दे पर बात हुई। जिसके बाद धोनी ने बीसीसीआई को कप्‍तानी छोड़ने की जानकारी दे दी।

रिजाइन मेल से ही हो गया था अंदाजा
- धोनी ने ये फैसला अपनी मर्जी से नहीं बल्कि किसी के कहने से लिया है, इसका अंदाजा उनके रिजाइन मेल को देखकर ही हो रहा था।
- 4 जनवरी की शाम धोनी ने जो रिजाइन मेल BCCI को भेजा था उसमें लिखा था, ‘विराट का मेंटर बनने को राजी हूं...’
- धोनी का रिजाइन मेल कुछ इस तरह था, "मैं भारत के वनडे कप्तान के पद से अपना इस्तीफा देता हूं और विराट कोहली का मेंटर बनने के लिए राजी हूं।"
- धोनी के मेल की आखिरी लाइन इस बात की ओर इशारा करती है कि उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि किसी के कहने पर कप्तानी छोड़ी, क्योंकि उन्होंने मेल में लिखा कि वो विराट कोहली को मेंटर करने, उन्हें गाइड करने के लिए राजी हैं।
गिर रही थी परफॉर्मेंस
- वर्ल्‍ड कप 2015 के बाद से ही वनडे में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस उम्मीदों के मुताबिक नहीं थी। इसी वजह से धोनी पर कप्‍तानी छोड़ने का दबाव बढ़ रहा था।
- वर्ल्ड कप के बाद साउथ अफ्रीका के साथ घरेलू सीरीज खेलते हुए भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से हार गया था।
- इसके बाद ऑस्‍ट्रेलिया दौरे पर उसे 4-1 से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। वहीं न्‍यूजीलैंड से पांच मैचों की सीरीज भी भारत 3-2 से मुश्किल से जीता था।
- भारत ने 2016 में छह वनडे जीते और सात हारे। उधर टी-20 में भी टीम की परफॉर्मेंस डांवाडोल वाली रही।
- वहीं दूसरी ओर विराट की कप्तानी में टीम ने लगातार पांच टेस्‍ट सीरीज जीती और टेस्ट में नंबर वन टीम बनी।

बेस्ट फिनिशर पर भी उठ रहे थे सवाल ?
- धोनी क्रिकेट वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर हैं और कई मौकों पर उन्होंने इसे साबित भी किया, लेकिन पिछले कुछ मैचों में वो टीम को अहम मौकों पर जीत नहीं दिला सके।
- यूएस में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुए टी20 मैच में ड्वेन ब्रावो ने उन्हें विनिंग रन नहीं बनाने दिया था। इसके पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टी20 मैच में भी धोनी आखिरी ओवर में 8 रन नहीं बना सके थे।
- 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जब अफ्रीकी बॉलर कैगिसो रबाडा ने धोनी को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने से रोक दिया था और भारत 5 रन से मैच हार गया था।




Share on Google Plus

About appworld